फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया इनपुट: कांवड़ यात्रा में खुराफात के इरादे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाल ही में ताजुश्शरिया के उर्स के दौरान कई दिन तनातनी का माहौल रहने के बाद खुफिया एजेंसियों का ताजा इनपुट है कि खुराफाती तत्व कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस और प्रशासन ने इस खुफिया इनपुट को गंभीरता से लेते हुए कांवड़ यात्रा पर दोबारा मंथन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एडीजी अविनाश चंद्र ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये से बरेली और मुरादाबाद मंडल के पुलिस अफसरों को अलर्ट किया तो डीआईजी राजेश पांडेय ने भी बरेली रेंज के सभी कप्तानों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उर्स-ए-ताजुश्शरिया के बाद भी शहर में अफवाहों का माहौल गर्म है। सोशल मीडिया पर भी लगातार आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। इस बीच खुफिया एजेंसियों ने कांवड़ यात्रा को लेकर गंभीर इनपुट अधिकारियों को दिया है। बता दें कि सावन 17 जुलाई से शुरू हो रहे हैं और पहला सोमवार 22 तारीख को पड़ेगा। चौथे सोमवार यानी 12 अगस्त को बकरीद भी होगी। बरेली को पहले से ही अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। 2010 के बाद लगभग हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान कहीं न कहीं विवाद होता रहा है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस अधिकारी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर और गंभीर हो गए हैं। एडीजी अविनाश चंद्र ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस कर कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा इंतजाम में जरा भी चूक न करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के रास्ते पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पुलिस पिकेट और मोबाइल टीम तैनात रहे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ कांवड़ियों को उत्तेजक नारे लगाने से रोका जाए। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं। कांवड़ियों के रास्ते में पड़ने वाली मीट की दुकानें, मांसाहारी होटल और शराब की दुकानों को बंद रखा जाए। कांवड़ यात्रा की कोई नई परंपरा भी न पड़ने दी जाए। कांवड़ियों के रास्ते में लगने वाले शिविर और भंडारों के आयोजकों का सत्यापन कर लिया जाए। जलाभिषेक और उससे पहले शिवालयों को एंटी सेवोटॉज टीम चेक करे। वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। इससे पहले डीआईजी ने भी अपने कार्यालय में बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के कप्तानों के साथ बैठक कर कांवड़ियों की सुरक्षा के संबंध में निर्देश दिए।

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। कानून-व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने नहीं दिया जाएगा। पुलिस के अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी पहले से तय रहेगी। - अविनाश चंद्र, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें