फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित ऑडियो और वीडियो वायरल करने वालों की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खुराफाती तत्व सोशल मीडिया पर विवादित ऑडियो, वीडियो वायरल करके माहौल खराब करने की कोशिश में हैं। इसका पता लगते ही खुफिया विभाग ने खुराफातियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, विवादित वीडियो वायरल करने पर अलीगंज थाने में दो युवकों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सावन नजदीक आते ही शरारती तत्वों ने खुराफात शुरू कर दी है। गुरुवार को व्हाट्सएप पर एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें आरएसएस के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर हुए बुरा भला कहा गया है। व्हाट्सएप पर गुरुवार को ही एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दो युवक दूसरे पक्ष को गालियां देते हुए निपटने के लिए दस मिनट की मोहलत मांग रहे हैं। ये ऑडियो और वीडियो मिलते ही खुफिया विभाग सक्रिय हो गया और इन खुराफातियों की तलाश शुरू कर दी। आला अफसरों से संपर्क कर पुलिस को भी सक्रिय कर दिया गया है।
आंवला। शुक्रवार को अलीगंज इलाके व्हाट्सएप पर एक और विवादित वीडियो वायरल हुआ। इसमें दो युवक दिख रहे हैं, जिनमें एक युवक दूसरे समुदाय के लोगों गालियां देते हुए तरह-तरह की धमकियां दे रहा है। यह वीडियो भाजपाइयों के मोबाइल पर पहुंचा तो उन्होंने अलीगंज थाने जाकर शिकायत की। पुलिस के छानबीन करने पर वीडियो में एक युवक अलीगंज निवासी अल्ली बताया गया। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के दबिश देने पर आरोपी अल्ली के घर ताला लटका मिला। आरोपी और उसके परिवार वाले फरार हैं। दूसरा युवक विशारतगंज का निवासी बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें