फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में पीएसी बरेली को इटावा ने दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 8वीं वाहिनी पीएसी के परिसर में सोमवार को तीनदिवसीय 23वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन फुटबाल प्रतियोगिता-2019 की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में पीएसी पश्चिमी जोन की 14 टीमों के करीब दो सौ खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ व 15वीं वाहिनी आगरा के बीच हुआ। जिसमें 15वीं वाहिनी आगरा ने 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ को 7-0 से हराया। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में 45वीं वाहिनी अलीगढ़ ने 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद को 3-0, तीसरे मैच में 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा ने 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली को 1-0 से हराया। इस दौरान सेनानायक सचिव विकास कुमार वैद्य, सहायक सेनानायक राम लखन यादव, शिविरपाल शिव नारायण यादव, सूबेदार मेजर निमेश कुमार, सहायक शिविरपाल चंदनराम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें