फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरीन के पहुंचने से बढ़ी दरगाह की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ताजुश्शरिया के उर्स की वजह से दरगाह शरीफ पर रौनक बढ़ गई है। सोमवार को काफी संख्या में देश-विदेश के जायरीन के पहुंचने के बाद चादरों के जुलूस का भी सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

उर्स में शामिल होने देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी तमाम उलमा सज्जादगान और मुरीद बरेली पहुंच गए हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। दरगाह शरीफ पर दिन भर ताजुश्शरिया के साथ आला हजरत और मुफ्ती आजम हिंद की मजार शरीफ पर हाजिरी देने और चादर और गुल पोशी का सिलसिला चलता रहा। शहर के कई इलाकों से चादरों के जुलूस भी पहुंचते रहे। जायरीन की भीड़ बढ़ने के साथ बिहारीपुर ढाल से लेकर दरगाह और आसपास के इलाकों में तमाम दुकानें लग गई हैं। जहां खान पान, इस्लामी किताबों, इत्र, जानमाज, धार्मिक तुगरे, इत्र, कुर्ते और तमाम तरह के सामानों की लोग खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें