फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त कराया घटिया निर्माण, ठेकेदार को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने घटिया निर्माण की पुष्टि होने पर उसे ध्वस्त करा दिया। साथ ही ठेकेदार को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

छोटी विहार वार्ड में सौ फुटा रोड पर एमईएस कॉलोनी में 11 लाख रुपये की लागत से दो टुकड़ों में 140 मीटर लंबी सीसी टाइल्स की सड़क और नाली स्वीकृत हुई है। इन दिनों यहां नाली बनाने का काम चल रहा है। रविवार को लोगों ने नाली निर्माण में घटिया ईंट और बजरफुट की जगह रेता इस्तेमाल करने की शिकायत की। इस पर ठेकेदार ने लोगों के घर के सामने निर्माण अधूरा छोड़ने की धमकी दी। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो सोमवार को निर्माण विभाग के जेई गनेशी लाल मौके पर पहुंचे। शिकायत सही पाई जाने पर उन्होंने पूरी नाली ध्वस्त कराकर गुणवत्ता ध्यान में रखते हुए दोबारा बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारियों ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें