फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़यात्रा के दौरान खुराफात कर सकते हैं कुछ शरारती तत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांवड़यात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्व खुराफात कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। उधर, पुलिस ने संदिग्ध लोगों को मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सावन 17 नवंबर से शुरू होंगे। उसी दिन से कांवड़यात्रा भी शुरू हो जाएगी। कुछ शरारती तत्व सरकार को बदनाम करने की कोशिश में हैं। इसके लिए कांवड़यात्रा को टारगेट करने की कोशिश कर सकते हैं। पिछले दो दिनों से शहर में तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पिछले वर्षों में कांवड़यात्रा के दौरान विवादों में शामिल रहे तमाम लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। साथ ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कुछ पुलिस कर्मियों को सादा कपड़ों में संवेदनशील इलाकों में पब्लिक के बीच रहने को कहा गया है, जिससे सटीक जानकारी मिल सके। सर्विलांस की मदद से संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर लिसनिंग पर लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर निगहबानी शुरू कर दी गई है। एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि कांवड़यात्रा के दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे। खुराफात करने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें