बरेली। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में छठी रविवासरीय एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-17 में कार्तिक खेतवाल, अंडर-13 में दक्ष सिंघल व अंडर-09 में देवांश बिष्ट विजेता रहे।
राजेंद्र नगर शील चौराहा स्थित ज्ञान गुरु एकेडमी में किंग चैस एकेडमी द्वारा रविवार को आयोजित अंडर-17 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में कार्तिक खेतवाल प्रथम, सिधांत सक्सेना द्वितीय व उदय चक्रवर्ती तृतीय स्थान प्राप्त किया। आशीष सिंह, करन जौहरी व अभिराज क्रमश: चौथे, पांचवें व छठे स्थान पर रहे। अंडर-13 आयु वर्ग में दक्ष सिंघल ने प्रथम, आरुष उपाध्याय द्वितीय व अर्थव बब्बर तृतीय स्थान पर रहे। ओजस सक्सेना, देवाशीश शर्मा ने चौथे व पांचवें, हर्ष वर्धन छठे व कृष्णा शर्मा सातवें स्थान पर रहे।
अंडर-09 आयु वर्ग में देवांश बिष्ट प्रथम, मोहम्मद अशर अशरफ द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में तीन अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन नीरज रावत ने किया। विजेता खिलाड़ियों को देवेश सिंघल, एसोसिएशन के सचिव राम किशोर, अभय मोहन शर्मा ने पुरस्कृत किया।