बरेली। मथुरापुर के इस्लामिक स्ट्डी सेंटर में उर्स होगा या नहीं, यह तो रविवार देर रात तक तय नहीं हुआ लेकिन पुलिस की ओर से दो दिवसीय उर्स के लिए यहां ट्रैफिक डायवर्जन कर दिया गया है। डायवर्जन नौ जुलाई की सुबह आठ बजे से 11 जुलाई की सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार ने बताया कि डायवर्जन के हर प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।
एसपी के मुताबिक मिनी बाईपास से जीरो प्वाइंट परसाखेड़ा तक सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर नैनीताल, पीलीभीत और लखनऊ की ओर जाएंगे। लखनऊ की ओर से आने वाले वाहन इन्वर्टिस से बड़ा बाईपास होकर पीलीभीत, नैनीताल, रामपुर, मुरादाबाद व दिल्ली की तरफ जा सकेंगे। रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की ओर से बदायूं की तरफ जाने वाले वाहन भारी वाहन इन्वर्टिस चौराहा से फरीदपुर, बुखारा मोड़ व रामगंगा होकर जा सकेंगे। इसी तरह लखनऊ की ओर से आने और बदायूं की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, बुखारा और रामगंगा होकर जाएंगे। बरेली शहर से रामपुर, मुरादाबाद व दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन सैटेलाइट से इन्वर्टिस तिराहा और बड़ा बाईपास होकर जा सकेंगे। बरेली शहर से मुरादाबाद व दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन मिनी बाईपास तिराहा और बिल्वा पुल से बड़ा बाईपास होकर निकाले जाएंगे।
यहां रहेगी जायरीन के वाहनों की पार्किंग
मीरगंज, बहेड़ी, नवाबगंज, फरीदपुर की ओर से आने वाले सभी तरह के वाहन जीरो प्वाइंट परसाखेड़ा से प्रवेश कर सकेंगे। इन वाहनों को परसाखेड़ा फैक्ट्री एरिया के रोड नंबर एक, दो, तीन व चार पर सभी तरह के भारी वाहन (बस, ट्रैक्टर आदि) खड़े किए जा सकेंगे। इसके अलावा भारी वाहन सीबीगंज थाने के पास खड़े किए जाएंगे। हल्के वाहन उत्कर्ष बिजनेस कॉलेज व रिनोल्ट सर्विस स्टेशन के बराबर में खाली पड़े प्लाट में खड़े होंगे। बदायूं और शहर की ओर से आने वाले वाहन राजकीय पॉलिटेक्निक व सीबीगंज थाने के सामने खड़े किए जाएंगे।