फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यामिनी आर्ट गैलरी में चितेरों का जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ‘रंगों की गहराई को कभी छूकर देखो, एक अनकही सी तस्वीर संवरती है’, पंक्तियों में निहित भावों को कला प्रेमियों तक पहुंचाने के लिए रविवार को युगवीणा में अखिल भारतीय संयुक्त चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मार्ग दर्शन कला प्रशिक्षण केंद्र की ओर से यामिनी आर्ट गैलरी में ‘कलर्स ऑफ लाइफ’ थीम पर आयोजित प्रदर्शनी में 50 से अधिक पेटिंग्स प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने किया। संस्थापक अजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश, चेन्नई, दिल्ली, पंजाब, झांसी, बहराइच, अलीगढ़, रामपुर, आगरा, लखनऊ, लखीमपुर समेत अन्य जिलों और प्रदेशों से चित्रकार शामिल हुए हैं। इस दौरान शाहजहांपुर से आए युवा छात्र नेता संदीप यादव ने चित्रकारों को पुरस्कार से नवाजा। प्रदर्शनी में विभिन्न कलर फार्मेट में राधा कृष्ण, प्रकृति, सुंदरता, पशु और डार्क साइड ऑफ लाइफ पर आधारित पुरस्कृत चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इस दौरान दीप सक्सेना, संदेश तलपड़े, विजित, सरबजीत सिंह, सलिल चौहान, रीना, नीरू और नवनीत व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें