फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह आला हजरत पर उर्से हामिदी का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सजी बुखारी शरीफ की महफिल, तकरीरी जलसा भी हुआ, कुल आज
विज्ञापन

बरेली। दरगाह आला हजरत पर दो रोजा उर्स-ए-हामिदी का आगाज सोमवार को हुआ। इसमें शिरकत करने देश भर के उलमा और जायरीन भी पहुंचे हैं।
आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के बड़े साहिबजादे हुज्जतुल इस्लाम हजरत मुफ्ती हामिद रजा खान का 79वां उर्स दरगाह शरीफ पर मनाया जा रहा है। तकरीब की शुरुआत दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी की सदारत में हुई। उर्स की शुरुआत सुबह खत्म बुखारी शरीफ की महफिल से हुआ।
इस मौके पर मौलाना सुब्हानी मियां ने मदरसे के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने किरदार से इस्लाम की सही तस्वीर को समाज के सामने रखें। जो दीन का सही जानकार होता है। वह मुल्क और मिल्लत का हमदर्द सिपाही बनता है। इसी तरह मदरसे के सदर मुफ्ती आकिल रजवी, मुफ्ती अख्तर हुसैन, मुफ्ती हनीफ रजवी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों ने सुब्हानी मियां सहित मौजूद उलमा की दस्तारबंदी की। आखिर में कारी रिजवान रजा ने फातेहा पढ़ी और कारी अब्दुर रहमान कादरी ने शजरा पढ़ा। दुआ मुफ्ती अनवर अली ने की। रात में मीलाद शरीफ के बाद तहरीरी व तकरीरी इनामी मुकाबला हुआ। जो मुफ्ती आकिल, मुफ्ती सलीम नूरी, मुफ्ती कफील हाशमी, मुफ्ती अय्यूब खान, मुफ्ती मोइनुद्दीन, मौलाना डा. एजाज अंजुम की निगरानी में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कुल शरीफ आज
दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि मंगलवार को रात 9 बजे से जलसा होगा। इस बीच रात 10:35 बजे कुल शरीफ होगा। इसके बाद मदरसा मंजर इस्लाम का दीक्षांत समारोह होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें