बरेली। हजरत शाह शराफत अली मियां का उर्स शुरू हो गया है। इसी के तहत शहर में जश्ने शाह शराफत की महफिलें सजने लगीं हैं। बृहस्पतिवार को मोहल्ला भूड़ में पहला जश्ने शाह शराफत मनाया गया।
इस मौके पर मेहमाने खुसूसी कन्नौज के मौलाना अब्दुल अजीज मुजद्दिदी ने मुसलमानों को इस्लामी तालीमात के मुताबिक जिंदगी गुजारने का संदेश दिया। कहा, आज कौम को फितना-फसाद में न पड़ कर बुजुर्गों के नक्शे कदम और इस्लामी तालीमात पर मजबूती से चलने की जरूरत है। मौलाना कारी अनवार सकलैनी मुरादाबादी ने माहे रबीउल अव्वल की अजमत पर रोशनी डाली। इस बीच शायरे इस्लाम हसीब रौनक सकलैनी के अलावा आमिल ककरालवी, इमरान सकलैनी, मजहर सकलैनी ने नातो मनकबत पेश की। निजामत आफाक सकलैनी ने की। महफिल में हाफिज गुलाम गौस, हाफिज नफीस सकसैनी, मौलाना जानेआलम, जिया राशिद सकलैनी, रागिब ककरालवी आदि मौजूद रहे। आयोजन में सलीम सकलैनी, तसलीम सकलैनी, दानिश सकलैनी, शकील सकलैनी, फैज अहमद, फारूख सकलैनी का सहयोग रहा।
आज का कार्यक्रम
बरेली। जश्ने शाह शराफत की दूसरी महफिल शुक्रवार को गुलाबनगर स्थित घोसियों वाली मस्जिद के पास रात नौ बजे से सजाई जाएगी। यह जानकारी दरगाह के मीडिया प्रभारी मोहसिन आलन ने दी है।