फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौम आयुष्मान योग में बहनों ने किया भाइयों का तिलक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भौम आयुष्मान योग में भाई बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक करके उनके दीर्घ आयु की कामना की और मिठाई खिलाई। मान्यता है कि भाइयों के तिलक लगाने से उनकी आयु बढ़ने के साथ कष्ट भी दूर होते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया में दिवाली के दूसरे दिन 44 साल बाद भैया दूज का मुहूर्त रहा। घरों में सुबह से ही भैया दूज की तैयारियां शुरू हो गईं। महिलाओं ने यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा अर्चना करने के बाद चित्रगुप्त महाराज का पूजन किया। इसके बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर भाई की हथेली पर सिंदूर, पान, सुपारी और सूखा नारियल यानी गोला रखकर लंबी आयु की कामना करते हुए मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को तोहफे आदि दिए।
ससुराल में भैया दूज मनाने के बाद महिलाएं मायके भी गईं, जहां उन्होंने अपने भाइयों के तिलक लगाया। देर शाम तक बहनों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। इस दिन त्योहार में मिठाइयों का खास महत्व होता है। मिठाई की दुकानें भी आकर्षक ढंग से सजाई गई थीं। मिठाइयों की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें