फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकेनपॉक्स के मरीज बढ़े, डॉक्टर बोले- घबराएं नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम बदलने के साथ कई संक्रामक बीमारियों का खतरा कम हुआ है तो कई दस्तक भी देने लगीं हैं। एलर्जी ब्रोंकाइटिस के साथ अचानक चिकेनपॉक्स के मामले बढ़ गए हैं, इससे डॉक्टर भी हैरान हैं, क्योंकि काफी समय बाद ये संक्रामक बीमारी सामने आई है। पुराना शहर के सहसवानी टोला में कई परिवार चिकेनपॉक्स की चपेट में आ गए हैं। जिला अस्पताल में भी दो केस पहुंचे हैं। अब डॉक्टर बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

चिकेनपॉक्स संक्रामक बीमारी है, जो संपर्क में आने से फैल सकती है। इसमें शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। आम बोलचाल की भाषा में इसे छोटी माता भी कहते हैं। कई बार दानों का आकार काफी बढ़ा होता है, इससे ज्यादा परेशानी होती है। पिछले काफी समय से चिकेनपॉक्स के मामले सामने नहीं आए थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से एकाएक मामले बढ़ गए हैं। सहसवानी टोला के अहतशाम जावेद इससे पीड़ित हैं। उनके शरीर पर काफी बड़े दाने निकलें हैं। वह एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इसी मोहल्ले के फराज का पूरा परिवार चिकेनपॉक्स की चपेट में हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में भी इसके दो केस पहुंचे। फिजीशियन डॉॅ. बागीश वैश्य का कहना है कि काफी दिनों से चिकेनपॉक्स के केस सामने नहीं आ रहे थे। इसमें घबराने की जरूरत नहीं। एहतियात बरतें। पीड़ित मरीज के संपर्क में न आएं। वहीं सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल का कहना है कि चिकेनपॉक्स संक्रामक बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से यह हो सकती है। एक सप्ताह में यह ठीक भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें