फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिक सेंटर पर होने लगी आला हजरत उर्स की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का तीन रोजा उर्स-ए-रजवी मथुरापुर स्थित जमीयतुर्रजा इस्लामिक सेंटर पर भी मनाया जाएगा। इसे लेकर इस्लामिक सेंटर पर तैयारियां शुरू हो गईं। यहां के मैदान पर जहां पंडाल आदि लगाए जाने का काम चल रहा है, वहीं मुख्य द्वार रंगबिरंगी लाइटों के जगमगा उठा है।
विज्ञापन

जमीयतुर्रजा पर जमात रजा मुस्ताफा की ओर से उर्स की तैयारी चल रही। यहां पर काजीउलकुज्जात मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में तीन रोजा उर्स की तकरीब अदा की जाएंगी। उर्स की तैयारियों और जायरीन की सुविधाओं को लेकर उर्स प्रभारी सलमान मियां और जमात के पदाधिकारी जगह-जगह बैठकें कर रहे हैं। हाफिज इकराम खां ने बताया कि फरीदापुर, रहपुरा, परतापुर, पीर बहोड़ा, विहार कला आदि में बैठकें की गईं, जिसमें जायरीन की मदद के लिए लोगों से आगे आने को कहा गया। बैठक में मौलाना निजामुद्दीन, समरान खान, शमीम खां सुल्तानी, डा. मेंहदी हसन, शमीम अहमद, मौलाना शमीम, बख्तियार खां, मोइन खान आदि मौजूद रहे।
कुल के दिन जुमे की नमाज एक बजे पढ़ाने की अपील
बरेली। जमात रजा मुस्तफा के उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां ने शहर के इमामों से अपील की है कि आला हजरत के कुल के दिन जुमे की नमाज मस्जिदों में दोपहर एक बजे पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि उर्स-ए-रजवी के आखिरी रोज आला हजरत का कुल दोपहर 2.38 बजे होगा। जुमे की नमाज का वक्त चूंकि दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक रहता है। इस लिए कुल से पहले नमाज का अदा करा लें, ताकि लोग कुल में शिरकत कर सकें। साथ ही आला हजरत की जिंदगी पर तकरीर करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें