बरेली। जिला अस्पताल में डेंगू के दो और मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें एक मीरगंज और दूसरा पीलीभीत से आया है। पिछले दिनों भी डेंगू के कुछ मामले सामने आए थे। मौसम बदलने से मलेरिया और फैल्सीफेरम के मरीज तो कम हो गए लेकिन डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले ही एक डॉक्टर को भी डेंगू हो गया था। वहीं पीलीभीत से डेंगू का मरीज आने पर डॉक्टरों में नाराजगी दिखी। उनका कहना है कि पीलीभीत में भी डेंगू का इलाज है, इसके बावजूद मरीज को बरेली भेज दिया गया। यही मंडल के अन्य जिलों से भी होता है। रेफर न होने वाले मरीजों को भी बरेली रेफर कर दिया जाता है।