फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया कर्बला में हुआ मजलिसो मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजरत इमाम हुसैन और शोहदा-ए-कर्बला के सोयम पर शिया समुदाय में मातमो मजलिस का दौर जारी रहा। मजलिसों में इमाम हुसैन और 72 शोहदा के मसायब पढ़े गए और लोगों ने रोते हुए मातम कर शहीदों को याद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर खास तौर से स्वालेह नगर स्थित शिया कर्बला पर जिया मेंहदी की ओर से मजलिस आयोजित की गई। इसमें मौलाना शहवार हुसैन नकवी अमरोही ने कर्बला का मसायब बयान किए। इसके बाद अंजुमन ने मातम किया और नजर पेश की गई। बतौर तबर्रुक खाने का भी एहतेमाम किया गया। इसी तरह रात में इमामबाड़ा मुहम्मद हुसैन में समीर रिजवी की ओर से मजलिस आयोजित की गई, जिसे अलीगढ़ के मौलाना हसन असकरी ने खिताब किया।
कार्यक्रम में अंजुमन गुलदस्ते हैदरी, शमशीरे हैदरी, ऑल इंडिया गुलदस्ते हैदरी, परचमे अब्बास, परचमे हुसैन, कारवाने हुसैन आदि अंजुमन की शिरकत रही। इस दौरान सैयद जमाल जैदी, शानू काजमी, महमूद हसन नकवी, अली आलिम जैदी, जफर रिजवी, सफदर अली काजमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें