फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी महिलाओं ने रखा हरतालिका तीज व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ज्योतिषियों की गणना के अनुसार दो दिनों तक तृतीया का मान होने पर असमंजस के बावजूद रविवार के बाद सोमवार को भी कई सुहागिनों ने हरतालिका तीज अखंड व्रत का अनुष्ठान किया। इसके लिए घरों में रविवार देर रात से तैयारियों का दौर शुरू हो चुका था। देर शाम सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने विधि विधान से शिव और माता पार्वती का पूजन किया।
विज्ञापन

अबकी बार सूर्योदय के बाद तृतीया का मान होने से ज्योतिषियों में तिथियों को लेकर मतभेद रहा। कुछ ज्योतिषाचार्यों ने एक सितंबर तो कुछ ने दो सितंबर को व्रत के अनुष्ठान को फलदायी बताया। ज्योतिषियों की ये गणना सोशल मीडिया पर वायरल होने से वर्षों से निर्धारित गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले तृतीया व्रत अनुष्ठान को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। इसके बाद अपने पुरोहितों और ज्योतिषियों को संपर्क कर महिलाओं ने व्रत का एक निर्धारित दिन पूछा, लेकिन कहीं ठोस जवाब न मिलने के बाद कुछ सुहागिनों ने एक तो कुछ ने दो सितंबर को व्रत का अनुष्ठान कर अखंड सुहाग और परिवार की समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें