फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राहत... सभी कार्य होंगे यथावत, तीन घंटे प्रबंधन के साथ असहयोग आंदोलन रहेगा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली निगम के आलाधिकारियों को अब काफी राहत मिल गई है। संघर्ष समिति की ओर से जारी हुए नए दिशा निर्देशों के तहत अब सभी कार्यालयों में कार्य यथावत होते रहेंगे, लेकिन तीन घंटे प्रबंधन के साथ चल रहा असहयोग आंदोलन और पावर कारपोरेशन के चेयरमैन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का अभियंता बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को लेकर हर दिन नए बदलाव हो रहे हैं। मंगलवार को हुए फैसले के तहत अनिश्चितकालीन बहिष्कार स्थगित किया था। वहीं प्रबंधन का भी पूर्ण रूप से असहयोग करने का फैसला लिया गया था। उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के जिला संयोजक ने बताया कि मंगलवार रात को हुए बदलाव में साफ हुआ है कि 29 मई से विरोध में कुछ नया नहीं होने वाला है। पूर्ण रूप से प्रबंधन का असहयोग (कार्यालयों के तमाम कार्य बंद) को फिलहाल स्थगित किया गया है। पूर्व की तरह चल रहे दोपहर दो से पांच बजे तक असहयोग आंदोलन ही जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें