फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्मी से मिलेगी निजात, दो दिन बारिश का अलर्ट

Fri, 05 Jun 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सप्ताहभर से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए रुहेलखंड क्षेत्र में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होने और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि बरेली में एक हफ्ते से तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। अधिकतम तापमान 3.1 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। इस कारण रातें भी बेहद गर्म हो गई हैं। बृहस्पतिवार को भी दिनभर लोग पसीने से तरबतर दिखे। अधिकतम तापमान 38.9 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम को तेज हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की स्थितियां बन रही हैं। शुक्रवार और शनिवार को बरेली और इसके आसपास के इलाकों में प्री-मानसून की फुहारें पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम मौसम

अधिकतम - 38.9
न्यूनतम - 26.5

सूर्याेदय - 5:15 सुबह

सूर्यास्त - 7:06 शाम

बादल छाए रहेंगे, बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें