फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उर्दू अनुवादकों को मिली राहत, 10, 16 व 26 साल की सेवा पर मिलेगी तीसरी एसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लंबे समय से विवादों में घिरे उर्दू अनुवादक संवर्ग की तृतीय एसीपी (एश्योर्ड कॅरिअर प्रोग्रेशन) का प्रकरण आखिरकार शासन स्तर से निस्तारित हो गया है। शासन ने मंगलवार को शासनादेश जारी कर उर्दू अनुवादकों को अन्य राज्य कर्मचारियों की भांति 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी के तीन वित्तीय लाभ अनुमन्य कराने के निर्देश दिए हैं। खास बात यह है कि ये लाभ उर्दू अनुवादकों को समवर्गीय व्यवस्था के तहत पहले से मिल रहे लाभों के अतिरिक्त देय होंगे। नए फैसले का फायदा जिले के 10 अनुवादकों को होगा।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग में कार्यरत उर्दू अनुवादकों को वर्ष 2023 में तृतीय एसीपी का लाभ स्वीकृत किया गया था। इस पर कुछ असंबद्ध व्यक्तियों ने आपत्ति जताते हुए शिकायतें की थीं। मामला शासन स्तर तक पहुंचा। इसके बाद आयुक्त ग्राम्य विकास के निर्देश पर उर्दू अनुवादकों को स्वीकृत एसीपी का लाभ वापस लेना पड़ा।
इससे नाराज अनुवादकों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने मामले में एसीपी निरस्तीकरण के आदेश को रद्द करते हुए संबंधित कर्मचारियों को सुनवाई का अवसर प्रदान कर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी बरेली ने सुनवाई के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की। समिति ने भी उर्दू अनुवादकों का प्रत्यावेदन खारिज कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रमुख सचिव, कार्मिक, उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष अपील दाखिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें