मोबाइल नंबर के जरिए भी हासिल कर सकेंगे बिजली बिल
उपभोक्ता मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मोबाइल नंबर 7669003409 पर अपना बिजली कनेक्शन नंबर व्हाट्सएप करके भी बिल हासिल कर सकेंगे। अब नया बिजली कनेक्शन पोस्टपेड मोड में ही मिलेगा। उपभोक्ताओं को पहले की तरह जून से बिल देने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
वाणिज्य अनुभाग के अधिशासी अभियंता अंकित गंगवार ने बताया कि प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड करने का काम मुख्यालय स्तर से किया जा रहा है। जून माह में बिजली बिल के जरिए उपभोक्ताओं को भुगतान की सुविधा मिलेगी। बिजली बिल व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। यूपीसीएल कंज्यूमर बिल एप और यूपीसीएल स्मार्ट एप के जरिए भी उपभोक्ता बिल प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा निगम के मोबाइल नंबर के जरिए भी बिल प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। मैसेज के साथ एक लिंक भी उपलब्ध होगा जिसके जरिए भुगतान की सुविधा मिलेगी।