फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रिलेशनशिप मैनेजर ने लिव-इन रिलेशन में दिया धोखा, पांच साल तक लूटी आबरू, फिर किया शादी से इनकार

Fri, 12 Jan 2024 03:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बहेड़ी की युवती ने एसएसपी को पत्र देकर अपने प्रेमी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। आरोपी प्रेमी बरेली की एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दूसरे समुदाय के युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने मर्जी के विरुद्ध उससे शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों तक पत्नी की तरह अपने साथ रखा। बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। प्यार में धोखा मिलने पर पीड़ित युवती शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। उसने आरोपी और उसके घरवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


बहेड़ी की रहने वाली युवती शुक्रवार दोपहर एसएसपी दफ्तर पहुंची। उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर अपने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। युवती ने बताया कि उसका प्रेमी बरेली की एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है। वह उसके पड़ोस में रहता है और दूसरे समुदाय से है। युवक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। 

विज्ञापन

पांच साल तक लूटी आबरू 
युवती ने बताया कि पांच साल से प्रेमी उससे शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा है। कुछ दिनों अपने साथ पत्नी की तरह रखा। रुद्रपुर में अपने फूफा के यहां ले गया। वहां उसकी मर्जी के बिना उससे संबंध बनाए। अब प्रेमी और उसके घरवाले उससे शादी करने को तैयार नहीं हैं। इससे उसका परिवार और उसके समुदाय के लोग भी उससे काफी नाराज हैं। दोनों पक्षों से उसे जान का खतरा है।

पीड़िता ने बताया कि प्रेमी ने उसे पांच साल तक धोखे में रखा और जिंदगी बर्बाद कर दी। युवती की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे भेज दिया। बहेड़ी पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें