फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार: मकान में लड़कों के साथ थीं लड़कियां, पड़ोसी पहुंचे तो उड़ गए सबके होश, कमरों से निकलकर भागे

Fri, 12 Jan 2024 12:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में बृहस्पतिवार को एक मकान में देह व्यापार होने का शोर मचा तो हंगामा हो गया। कॉलोनी के लोग मकान के अंदर पहुंचे और वीडियो बनाने लगे। भीड़ जुटता देख वहां से लड़के और लड़कियां भाग गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में बृहस्पतिवार को एक मकान में देह व्यापार होने की खबर फैली तो आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस के पहुंचने से पहले ही मकान में छापा मार दिया। इससे अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद अधिकतर लोग फरार हो गए। बाद में पहुंची पुलिस ने एक महिला व पुरुष को पकड़ लिया। उन्हें बैरियर वन चौकी लाकर पुलिस पूछताछ की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डिफेंस कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर बाद मकान में कई लड़कियों को संदिग्ध हालत में घूमते देखकर पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मकान में कुछ युवक भी थे। हंगामा होने पर युवक कमरों से निकलकर मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने इज्जतनगर थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले लड़कियां भी वहां से चली गईं। 

विज्ञापन

लोगों ने महिला-पुरुष को पकड़ा 
पड़ोसियों ने मकान में ताला डाल दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद मकान की दीवार कूदकर एक पुरुष और महिला भागने लगे तो मोहल्ले के लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों को बैरियर वन चौकी ले जाया गया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उनका किसी देह व्यापार गिरोह से मतलब नहीं है। वह अपना सामान उठाने मकान में आए थे, तभी लोगों ने पकड़ लिया। 

हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे थे। आरोप था कि पुरुष और महिला दोनों अलग समुदाय के हैं और इलाके में देह व्यापार करा रहे हैं। फिलहाल देर शाम तक थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई थी। बैरियर वन चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर दरोगा गए थे, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें