फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना कायाकल्प अवॉर्ड सम्मान समारोह

विज्ञापन
कायाकल्प आवार्ड देते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

डीएम ने महिला अस्पताल की सीएमएस के प्रयासों को सराहा

बरेली। कोरोना ने लोगों को मानवीयता और इंसानियत से दूर करने का काम किया मगर स्वास्थ्यकर्मियों और प्रशासन ने इसे बनाए रखने में अपना पूरा योगदान दिया है। जब संक्रमितों से उनके परिजन ही दूरी बना रहे थे तब स्वास्थ्यकर्मियों ने न सिर्फ उनका इलाज किया बल्कि कोरोना को मात देने के लिए उनका मनोबल भी बढाया। यह बातें डीएम नितीश कुमार ने सोमवार को महिला अस्पताल में आयोजित कायाकल्प अवॉर्ड सम्मान समारोह में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमएस डॉ. अलका शर्मा के प्रयासों को सराहा। कहा, महिला अस्पताल से सीख लेकर जिला अस्पताल में भी सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए। जिला महिला अस्पताल ने कायाकल्प योजना में अवॉर्ड जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। समारोह में एडी हेल्थ डॉ. एसपी अग्रवाल, सीएमओ डॉ. सुधीर कुमार गर्ग, जिला अस्पताल के एडीएसआईसी डॉ. सुबोध शर्मा, डॉ. यशवंत, डॉ. निशा राणा आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें