फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निर्धारित शमन शुल्क जमा न करने पर 130 दोपहिया का रजिस्ट्रेशन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आरटीओ ने 130 दोपहिया वाहनों के पंजीकरण को रद्द किया है। यह कार्रवाई लगातार हो रहे चालान के बाद भी निर्धारित शमन शुल्क जमा न करने पर की गई है। इन वाहन स्वामियों के खिलाफ 20 से लेकर 60 चालान कटने की कार्रवाई तक की गई है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार की ओर से बताया गया कि कई दो पहिया वाहन ऐसे हैं, जिनके कई बार चालान किए गए हैं। इसके बाद भी वाहन स्वामियों ने निर्धारित शमन शुल्क जमा कराकर उनका निस्तारण नहीं किया है। सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन तीन माह के लिए निलंबित किया है। इस कार्रवाई में अभी वह वाहन शामिल हैं जिन पर 15 या उससे अधिक चालान शामिल हैं। वहीं एसएसपी कार्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में तीन से अधिक चालान वाले वाहनों को तक शामिल किया गया है। अधिकारियों की माने तो मेरिट लिस्ट के मुताबिक अभी पहली सूची जारी की गई है, वहीं कार्रवाई से पहले वाहन स्वामियों को नोटिस भी भेजे गए हैं। जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें