किराना की दुकान पर खरीदारी करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की ओर से खाद्य तेलों पर सीमा शुल्क 20 फीसदी तक बढ़ाए जाने के बाद कीमतों में उछाल आया है। बरेली में रिफाइंड समेत खाद्य तेलों की कीमतें 20 से 35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं। वहीं, किराना के सामान और सूखे मेवे की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं बारिश के कारण सब्जियां भी महंगी हो गई हैं।
श्यामगंज मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन के मनोज मूलचंदानी ने बताया कि सीमा शुल्क में बढ़ोतरी की वजह से प्रति लीटर रिफाइंड जो दस दिन पूर्व सौ से 110 रुपये तक बिक रहा था, वह अब 130-140 रुपये तक जा पहुंचा है। वहीं, टिन की बात करें तो बीते माह तक जो टिन 15 सौ रुपये का मिल रहा था, उसकी कीमत अब 1,950 रुपये हो गई है।
खाद्य तेलों से निर्मित उत्पादों की भी बढ़ेगी कीमत
बाजार के जानकारों के मुताबिक खाद्य तेलों की कीमतें बढ़ने से इससे निर्मित उत्पादों की कीमत भी बढ़ जाएगी। नमकीन में दस से 15 रुपये तो अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी इसी के सापेक्ष बढ़ोतरी अनुमान जताया जा रहा है।
मखाना हजार रुपये के पार
किराना कारोबारी हार्दिक अरोरा के मुताबिक मखाना अब 12 सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं, काली मिर्च की कीमत भी सौ रुपये बढ़कर नौ सौ पहुंच गई है। कारोबारी सुधीर चौरसिया का कहना है कि देसी चना, बेसन, काजू आदि की कीमतें भी 20 से 50 रुपये तक बढ़ गई हैं। जीरा के दाम पहले से कम हुए हैं। अब यह छह सौ रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
खाद्य पदार्थ पहले अब
रिफाइंड 120 140
मखाना 850 1,200
तेल 125 160
हल्दी 150 220
काली मिर्च 820 900
काजू 600 850
नारियल 140 200
काला चना 65 90
बेसन 80 105
सफेद चना 120 150
नारियल गोला 150 180
नोट : मेवे और किराना सामग्री की कीमतें प्रति किलो और लीटर में।
दुकान से सब्जी खरीदती युवती
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते सब्जियों के दाम बढ़े
लगातार हो रही बारिश का असर सब्जियों पर देखा जा रहा है। बारिश के चलते सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि कई जगह अधिक बारिश होने के चलते खेतों में पानी भर गया है, जिस वजह से फसलें खराब हो गई हैं। मेंथी, पालक और धनिया को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इससे हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।
सब्जी थोक फुटकर
आलू - 25 30
प्याज - 40 45
लोकी - 15 25
भिड़ी - 20 30
कद्दू - 15 25
शिमला - 50 65
हरि मिर्च - 40 55
गोभी - 30 45
हरा धनिया - 500 700
टमाटर - 40 55
बैंगन - 25 35