फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिफाइंड और सरसों के तेल की कीमतें बढ़ीं, बारिश के कारण सब्जियां भी हुईं महंगी

Wed, 18 Sep 2024 05:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में रिफाइंड समेत खाद्य तेलों की कीमतें 20 से 35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं। वहीं बारिश के कारण सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। 
विज्ञापन
किराना की दुकान पर खरीदारी करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की ओर से खाद्य तेलों पर सीमा शुल्क 20 फीसदी तक बढ़ाए जाने के बाद कीमतों में उछाल आया है। बरेली में रिफाइंड समेत खाद्य तेलों की कीमतें 20 से 35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं। वहीं, किराना के सामान और सूखे मेवे की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं बारिश के कारण सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। 

विज्ञापन


श्यामगंज मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन के मनोज मूलचंदानी ने बताया कि सीमा शुल्क में बढ़ोतरी की वजह से प्रति लीटर रिफाइंड जो दस दिन पूर्व सौ से 110 रुपये तक बिक रहा था, वह अब 130-140 रुपये तक जा पहुंचा है। वहीं, टिन की बात करें तो बीते माह तक जो टिन 15 सौ रुपये का मिल रहा था, उसकी कीमत अब 1,950 रुपये हो गई है।  

खाद्य तेलों से निर्मित उत्पादों की भी बढ़ेगी कीमत 
बाजार के जानकारों के मुताबिक खाद्य तेलों की कीमतें बढ़ने से इससे निर्मित उत्पादों की कीमत भी बढ़ जाएगी। नमकीन में दस से 15 रुपये तो अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी इसी के सापेक्ष बढ़ोतरी अनुमान जताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मखाना हजार रुपये के पार 
किराना कारोबारी हार्दिक अरोरा के मुताबिक मखाना अब 12 सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं, काली मिर्च की कीमत भी सौ रुपये बढ़कर नौ सौ पहुंच गई है। कारोबारी सुधीर चौरसिया का कहना है कि देसी चना, बेसन, काजू आदि की कीमतें भी 20 से 50 रुपये तक बढ़ गई हैं। जीरा के दाम पहले से कम हुए हैं। अब यह छह सौ रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

खाद्य पदार्थ    पहले     अब
रिफाइंड         120      140
मखाना          850     1,200
तेल             125       160
हल्दी           150      220
काली मिर्च     820      900
काजू           600      850
नारियल        140      200
काला चना     65       90
बेसन           80       105
सफेद चना     120      150
नारियल गोला  150      180
नोट : मेवे और किराना सामग्री की कीमतें प्रति किलो और लीटर में।
विज्ञापन

दुकान से सब्जी खरीदती युवती - फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते सब्जियों के दाम बढ़े 
लगातार हो रही बारिश का असर सब्जियों पर देखा जा रहा है। बारिश के चलते सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि कई जगह अधिक बारिश होने के चलते खेतों में पानी भर गया है, जिस वजह से फसलें खराब हो गई हैं। मेंथी, पालक और धनिया को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इससे हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।  

सब्जी      थोक   फुटकर
आलू -      25       30
प्याज -     40       45
लोकी -    15        25
भिड़ी -    20        30
कद्दू -   15       25
शिमला -  50     65
हरि मिर्च - 40   55
गोभी -    30       45
हरा धनिया - 500    700
टमाटर -  40      55
बैंगन -   25        35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें