फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में बनाई थी रील: हवालात से लंगड़ाते निकला आरोपी, कान पकड़कर बोला- अब नहीं करूंगा ऐसी गलती; देखें वीडियो

Mon, 21 Jul 2025 06:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी थाने में रील बनाने वाले आरोपी इरिश खान उर्फ बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह थाने में लंगड़ाते हुए चलता दिख रहा है। 
विज्ञापन
थाने से लंगड़ाते हुए निकला आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हिरासत के दौरान थाने में रील बनाने और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के आरोपी फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 15 निवासी इरिश खान उर्फ बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। रविवार को वह हवालाते से लंगड़ाते हुए निकला। उसने कान पकड़कर माफी मांगी। कहा कि अब ऐसी गलती कभी नहीं करूंगा। 

विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी इरिश खान सब्जी की दुकान चलाता है। आर्म्स एक्ट में वह पहले भी जेल जा चुका है। शुक्रवार को इरिश खान और प्रेम गुप्ता को बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया था। इस दौरान प्रभु गुप्ता ने अपने घर बात कराने का अनुरोध करते हुए मोबाइल फोन मांगा। 
विज्ञापन

इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली थी रील 
किसी तरह से इरिश ने उसी मोबाइल फोन से थाने के अंदर की रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी। इससे पुलिस की गोपनीयता भंग हुई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें