फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एचपीसीएल प्लांट में भर्ती प्रक्रिया शुरू, मशीनों की मरम्मत तेज, संचालन जल्द

विज्ञापन
सैजनी गांव ​स्थित एचपीसीएल प्लांट। संवाद - फोटो : ग्राम न्यायालय की चिह्नित भूमि पर फेंका जा रहा कूड़ा।
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल सीबीजी प्लांट को दोबारा शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। 12 मार्च को प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद से बंद पड़े इस प्लांट को अब जल्द ही संचालित करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी प्रबंधन ने एक ओर जहां कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं दूसरी ओर प्लांट की मशीनों को दुरुस्त करने का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, प्लांट में नई भर्ती के लिए सुरक्षा मानकों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। प्रत्येक कर्मचारी की नियुक्ति से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके। साथ ही, कंपनी स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से उन्हें प्राथमिकता देने की योजना पर काम कर रही है।
बताया जा रहा है कि प्लांट परिसर में कंपनी के अधिकारियों की एक टीम ने डेरा डाल रखा है, जो संचालन बहाली से जुड़े सभी कार्यों की निगरानी कर रही है। मशीनों की तकनीकी जांच, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ उत्पादन शुरू करने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। 12 मार्च को प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद सुरक्षा कारणों से संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया था। इस घटना के बाद से ही प्लांट की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था को लेकर व्यापक समीक्षा की जा रही थी।
विज्ञापन

अब प्रबंधन और प्रशासन के समन्वय से प्लांट को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचती दिख रही है। यदि सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाती हैं, तो जल्द ही प्लांट में उत्पादन कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी प्लांट के दोबारा शुरू होने को लेकर क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें