फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरटीई में रिकाॅर्ड नामांकन, बरेली टॉप-10 में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में बीते चार दिनों के अंदर रिकाॅर्ड नामांकन हुए हैं। 2507 नामांकन के साथ बरेली ने प्रदेश के टॉप-10 जिलों में जगह बनाई है। इस सूची में लखनऊ पहले और बरेली आठवें स्थान पर है। प्रयागराज और मेरठ क्रमश : नौवें और दसवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बरेली जिले के 1,862 स्कूलों में कुल 14,165 सीटें आरटीई के दायरे में आती हैं, जिन पर आने वाले विभिन्न चरणों में प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न की गई थी। प्रथम चरण के लिए कुल 6,580 आवेदन प्राप्त हुए थे। विभागीय जांच और सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में खामियां सामने आईं, जिसके चलते 1,266 आवेदनों को दस्तावेजों में त्रुटि होने के कारण निरस्त कर दिया गया था। जांच में केवल 5,314 आवेदन ही सही पाए गए थे। सत्यापित आवेदनों में से लॉटरी के माध्यम से 2,714 बच्चों को स्कूल आवंटित कर दिए गए। जबकि 2,600 बच्चे सीटों की सीमित संख्या और अन्य तकनीकी कारणों से इस चरण में विद्यालय पाने से वंचित रह गए। दूसरे चरण में 757 बच्चों का चयन हुआ। दो चरणों के पूरा होने के बाद 22 अप्रैल तक 3471 बच्चों को प्रवेश का मौका मिला था।
इसके बाद भी कई बच्चे प्रवेश पाने से वंचित रह गए जिस कारण शासन स्तर से सख्ती की गई। इसका परिणाम यह रहा कि अंतिम चार दिनों में बरेली में 2507 बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश मिला। एसीएस पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि आरटीई के अंतर्गत आवंटित सीटों पर शत प्रतिशत प्रवेश हो इसके लिए विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। कोई भी पात्र बच्चा प्रवेश से वंचित नहीं रहना चाहिए और जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें