बरेली। शहर में अवैध इमारतें खड़ी करने वाले कॉलोनाइजर मोहम्मद आरिफ पर शिकंजा कसने की तैयारी है। सीलिंग की जमीन कब्जाकर फाइक एन्क्लेव बसाने के आरोप में दर्ज मुकदमे की पुलिस ने दोबारा विवेचना शुरू कर दी है। इसमें वह कार्रवाई के घेरे में आ सकता है।
वर्ष 2024 में सीलिंग की जमीन कब्जाकर कॉलोनी बसाने का मामला सामने आया तो तत्कालीन मंडलायुक्त ने राजस्व और पुलिस विभाग की टीम से इसकी जांच कराई थी। जांच में मामला सही पाया गया तो बारादरी थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के बाद इस मामले में चार्जशीट तो लगाई गई, पर धाराएं हल्की कर दी गईं। कुछ आरोपियों के नाम भी निकाल दिए गए थे। शिकायत पर कोर्ट ने पुलिस को दोबारा विवेचना का आदेश दिया। अब दोबारा विवेचना में पुलिस आरिफ पर शिकंजा कस सकती है। ब्यूरो