फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लाल जूतों ने ट्रेस कराया हेकड़ रविंद्र, पूरे वक्त खुला रखा चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिशा पाटनी के घर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले शूटरों में रविंद्र काफी दिलेर और हेकड़ था। उसने कैमरों से बचने के लिए रास्ते बदलने और मोबाइल के कम इस्तेमाल का तो ध्यान रखा, लेकिन कहीं भी चेहरा नहीं छुपाया, वहीं अरुण को पहचानने का संकट होटल की सीसी फुटेज ने पूरा कर दिया।
विज्ञापन

हरियाणा का शूटर रविंद्र पहले भी कई वारदातें कर चुका है। बरेली पुलिस ने जब उसे ट्रेस करना शुरू किया तो हर जगह उसका चेहरा खुला मिला। ऐसा लगा ही नहीं कि वह घटना करके आया हुआ शूटर है। झुमका चौराहे के पास बाइक से दबंगई से उतरते रविंद्र ने चाय पीने में करीब 22 मिनट बिताए। हालांकि दुकानदार को नकद ही भुगतान किया, ताकि ऑनलाइन लेनदेन से वह ट्रेस न हो जाएं। वहीं अरुण ने कहीं भी हेलमेट नहीं उतारा। इसलिए उसे ट्रेस करना काफी मुश्किल रहा। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रामपुर के होटल की फुटेज में अरुण का चेहरा साफ हो सका। जब भोजीपुरा के बाद बदमाशों की फुटेज नहीं मिल पा रही थी तो शाही के पास एक सीसी कैमरे की फुटेज में रविंद्र के लाल रंग के पूमा लिखे जूते दिखे और आगे की राह मिल गई।
-
रामपुर के अपना पंजाब होटल में किया आराम
- 11 सितंबर को ही शूटरों की पहली टीम का प्रयास विफल होने के बाद दोनों टीम सीबीगंज के आसपास मिलीं। फिर रास्ते बदलते हुए ये मिलक पहुंचे और सीधे दिल्ली हाईवे पर निकल लिए। बदमाशों ने इतनी तेज बाइक दौड़ाई की टोल प्लाजा के कैमरों में भी उनका चेहरा नहीं आया। ये सुबह 11 बजे रामपुर के अपना पंजाब होटल में रुके। वहां नकुल व विजय की टीम ने रविंद्र व अरुण को अपना इनपुट दिया। यहां तय हुआ कि नकुल की टीम का अब कोई काम नहीं है, इसलिए वह दोनों निकल गए। रविंद्र व अरुण ने इसी होटल में खाना खाया और आराम किया। यहां से 12 की रात वह निकले और उसी रात 12 बजे फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर उनकी सफेद अपाचे बाइक ट्रेस हुई जो रात 2.32 बजे झुमका चौराहे पर आ गई। रात के अंतिम पहर इन्होंने पाटनी के घर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

-
जसौली में चिपकाया नंबर पर टेप
- बदमाशों की बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस को पेंट किया दिख रहा था। इसलिए शुरू में ट्रेस करने में दिक्कत हुई। तब पुलिस को किला क्षेत्र के जसौली की एक फुटेज मिली। इसमें एक शूटर अपाचे बाइक की नंबर प्लेट पर टेप चिपकाता मिल गया। इससे पहले की फुटेज देखने पर बाइक का नंबर मिल गया। पुलिस के मुताबिक अपाचे बाइक नई दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी अनिल पुत्र हवा सिंह के नाम पर पंजीकृत है जबकि काली स्पलेंडर बागपत के गांव लोहड़ा निवासी संजीव पुत्र बलजीत के नाम दर्ज है। इन बाइक चालकों का गिरोह से कोई मतलब है या फिर ये चुराई गई हैं, ये जांच के बाद पता लगेगा। रामपुर हाईवे से दिल्ली दिशा में जाने के बाद बदमाशों को आगे ट्रेस नहीं किया गया।
-
फोटो- अनुराग आर्य
बदमाशों के साथी और मददगार भी होंगे गिरफ्तार : आर्य
- बरेली में वारदात करके भागे दो शूटरों को नोएडा में संयुक्त टीम ने मार गिराया है। इनके दो और साथी नकुल और विजय की तलाश जारी है। इन्हें मदद या संरक्षण देने वालों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें