फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुष्कर्म पीड़िता को मिल रही हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दुष्कर्म के मामले में समझौता नहीं करने पर पीड़िता को हत्या की धमकी दी गई। शनिवार दोपहर एसएसपी दफ्तर पहुंचकर उसने शिकायत दर्ज कराई। फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि 29 अप्रैल की रात में वह अपने घर में थी। पति एक शादी समारोह में गोरखपुर गए थे। तभी सुशील घर में घुस आया। तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने में शिकायत की, पर पुलिस एक नेता के दबाव में टरकाती रही।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि तत्कालीन एसएसपी से शिकायत की तो 19 जून को फरीदपुर थाने में आरोपी सुशील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उसके बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। पीड़िता ने बताया कि सुशील समझौते के लिए दबाव बना रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी क्राइम मुकेश कुमार ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें