फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Crime News: 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने जन्मा मृत बच्चा, पुलिस कराएगी डीएनए जांच; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 10:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

UP Crime News Today in Hindi : नवाबगंज क्षेत्र में दो बच्चों ने पिता ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था। इससे वह गर्भवती हो गई। शुक्रवार को पीड़ित लड़की ने मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने मृत बच्चे का डीएनए लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में दरिंदगी का शिकार हुई 14 साल की किशोरी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में मृत नवजात को जन्म दिया। पुलिस ने बच्चे का डीएनए सैंपल सुरक्षित कराया है। आरोपी के सैंपल से उसका मिलान हुआ तो उस पर शिकंजा और कस सकता है। 

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 साल के शादीशुदा और दो बच्चों के पिता ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर दुष्कर्म करता रहा। इससे किशोरी सात माह की गर्भवती हो गई।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: मुखबिरी के शक में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, परिजनों ने घेरा थाना तो पुलिस ने लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन

 

प्रसव के बाद किशोरी की हालत बिगड़ी 
बृहस्पतिवार को किशोरी के पेट में दर्द उठा तो एक निजी अस्पताल में उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया। वहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई तो किशोरी के भाई ने आरोपी राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में प्रसव के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। फिलहाल, उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने के कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उसके डीएनए का सैंपल ले लिया गया है, जिसकी जांच कराई जाएगी। 

सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्र ने बताया कि आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाएगा। घटना की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें