फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की जांच में विवेचक ने किया खेल, अब सीओ करेंगे पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दुष्कर्म पीड़ित महिला ने विवेचक पर जांच में खेल करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ प्रथम को सौंप दी है। महिला का कहना है कि विवेचक ने घर में घुसकर दुष्कर्म की धारा ही हटा दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बबलू उर्फ हसीन के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के 161 और 164 के बयान भी हो गए। उसका आरोप है कि मामले के विवेचक आरोपी को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। इसी के चलते विवेचक ने घर में घुसकर दुष्कर्म की धाराओं को ही हटा दिया। आरोपी से अश्लील वीडियो क्लिप भी बरामद नहीं कीं। महिला का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और धमका रहा है। आरोपी के मोबाइल में अब भी उसकी अश्लील वीडियो क्लिप हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ प्रथम को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें