फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली से दिया ‘सशक्त नारी-सशक्त समाज’ का संदेश

विज्ञापन
रंगोली बनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

साप्ताहिक कार्यक्रमों के समापन पर विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक रंगोली

बरेली। महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मिशन शक्ति के तहत रंगोली बनाकर ‘सशक्त नारी-सशक्त समाज’ का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने स्वयंसेवकों को नारी शक्ति की महत्ता के बारे में बताया। परिसर में आने वाले सभी लोगों को महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह के मुताबिक, बीते सात दिनों में वेबिनार में विभिन्न विषयों के जरिए नारी गरिमा और सुरक्षा के बाबत विचार रखे गए। लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। रंगोली स्वयंसेवक मोहित शर्मा, दीपांशी त्यागी, प्रियंका, रवि तिवारी आदि ने बनाई। इस दौरान सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा, परिसर के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

सजगता से ही थमेगा साइबर क्राइम

बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के समापन पर साइबर क्राइम और लैंगिक अपराध की रोकथाम विषय पर वेबिनार हुआ। रुहेलखंड विवि विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए। इस दौरान डॉ. गीता अग्रवाल, डॉ. प्रतिभा पांडे, प्राचार्य डॉ राकेश अरोरा, डॉ. रीना टंडन व आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

समस्याएं बताएं, तनाव में न रहें महिलाएं

बरेली। मिशन शक्ति कार्यक्रमों के आखिरी दिन वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में महिलाओं में तनाव और अवसाद के कारणों और उससे बचने के उपायों पर वेबिनार हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता पल्लवी सक्सेना ने इससे बचने के लिए बेवजह के प्रतिवाद से बचने का सुझाव दिया। प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने कहा कि युवा पीढ़ी को ‘सुपर वूमन सिन्ड्रोम’ से बचना होगा और छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर उन्हें पूरा करने के प्रयास करने होंगे। इस दौरान प्रोफेसर हेमलता, डॉ. फौजिया खान ने पोषण संबंधी जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें