फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेतरतीब कट और अंधे मोड़ से खतरे में जान

Fri, 06 Mar 2026 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) की महत्वपूर्ण परियोजना बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का काम बेतरतीब ढंग से किया जा रहा है। बरेली से बदायूं बाइपास तक हाईवे निर्माण के लिए 650 करोड़ रुपये की परियोजना का बुरा हाल है। बदायूं-बरेली पैकेज फोर के लिए 1,527 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के रूप में मुआवजा बांटा जा चुका है। कार्यदायी संस्था मनमाने ढंग से काम करा रही है। बरेली-बदायूं के बीच तमाम स्थानों पर ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया है। यहां पर अंधे कट और जगह-जगह पर खाईं होने के बाद भी संकेतक और चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इस हाईवे से रोजाना औसतन नौ हजार वाहनों के आवागमन होता है। रात के अंधेरे में हाईवे पर कहां कट आ जाए और कहां खाई के साथ हाईवे वन-वे हो जाए इसके लिए चेतावनी बोर्ड और संकेतक तक नहीं लगाए गए हैं। भमोरा में बाइपास का निर्माण कार्य चल रहा है। देवचरा के पास फ्लाईओवर का काम चल रहा है। यहां भी संकेतक नहीं हैं। होली के दौरान पिछले पांच दिनों से निर्माण का काम भी बंद पड़ा है। कार्यदायी संस्था ने दो स्थानों पर अपना प्लांट लगाया है। यहां दर्जनों की संख्या में डंपर और भारी वाहन खड़े हैं, लेकिन संकेतक के नाम पर कुछ नहीं दिखता।
बरेली-बदायूं के बीच 42 किलोमीटर के हिस्से में 20 स्थानों पर हाईवे को वन-वे कर दिया गया है। आने-आने वाले वाहन रोड के एक ही साइड से निकाले जा रहे हैं। कई बार चालकों को भ्रम हो जा रहा है। वाहन चालक कई किलोमीटर तक आगे बढ़ जाता है तब उसको पता चलता है कि रोड आगे बंद है। यहां भी संकेतक नहीं हैं। रोड के दोनों ओर कई स्थानों पर चौड़ीकरण के लिए खाई खोद दी गई हैं। निर्माण सामग्री तमाम स्थानों पर बिखरी पड़ी है। ऐसे में अक्सर हादसे भी हो रहे हैं। संकेतक और चेतावनी बोर्ड को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों के पास कोई सही जवाब तक नहीं है।
विज्ञापन




भमोरा से बिनावर तक सबसे ज्यादा सड़क हादसे
- बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर भमोरा से बिनावर तक सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस इलाके में हादसों के कारण रोजाना औसतन एक व्यक्ति की जान जा रही है। गौर करने की बात यह है कि सबसे ज्यादा ब्लैक स्पॉट भी इसी हिस्से में हैं, लेकिन यहां भी चेतावनी बोर्ड और संकेतक नहीं लगे हैं। पिछले सप्ताह एनएचएआई के अधिकारियों ने हाईवे का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं, लेकिन इनको अब तक दूर नहीं किया गया है।



वर्जन-
बरेली-मथुरा हाईवे के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। निर्माणदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि संकेतक और चेतावनी बोर्ड सभी स्थानों पर होने चाहिए। इस संबंध में शिकायत मिली है कि कई स्थानों पर संकेतक और चेतावनी बोर्ड नहीं लगे हैं। संबंधित फर्म के लिए इसको लेकर निर्देशित किया गया है। जहां पर भी चेतावनी और संकेतक बोर्ड नहीं हैं वहां इनको लगवाया जाएगा। - उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक एनएचएआई बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें