फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बाग में ढहा दिए डॉक्टरों के कब्जे

Thu, 07 Jan 2016 01:44 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम ने बुधवार को पॉश इलाके रामपुर बाग में कब्जेदारों की खबर ली। डॉक्टरों और स्कूलों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। नगर निगम टीम ने झड़प के बाद मेयर से की गई सिफारिश को भी नहीं माना। उनसे जुर्माना वसूलकर एक दिन की मोहलत दे दी गई। अभियान के तहत एक लाख 36 हजार रुपये वसूले और तीन जेनरेटर जब्त किए गए।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त विकास सेन और जगपाल पटेल की अगुवाई में टीम सुबह 11 बजे के बाद रामपुरबाग पहुंची। यहां प्रभा टॉकीज के सामने एमआरआई सेंटर और सम्राट प्लाजा के बाहर लगे जेनरेटर को हटाने की कोशिश की गई। कुछ लोगाें ने मेयर से सिफारिश करना शुरू कर दिया। बाद में दोनों से क्रमश: 25 और 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पंचशील हॉस्टल का जेनरेटर जब्त कर लिया। वुडरो स्कूल के बाहर लगे जेनरेटर का जाल भी तोड़ा गया। बाजपेयी स्वीट्स की दुकान के बाहर टिन शेड और काउंटर भी नहीं बच सका। डॉ. डीएन श्रीवास्तव के घर के बाहर चबूतरे में क्यारी और पौधे भी तोड़ दिए गए। 

नगर निगम के रिटायर्ड अफसर ने भी किया अतिक्रमण
डॉ. डीएन श्रीवास्तव के घर के सामने रहने वाले नगर निगम के रिटायर्ड अधिकारी भी अपने जेनरेटर  के लिए चिंतित दिखे। परिवार के लोग सिफारिश करने के लिए सहायक नगर आयुक्त से मिलने पहुंच गए। उनकी नहीं चली। हालांकि नोकझोंक के बाद उन्हें खुद जेनरेटर हटाने का मौका दे दिया गया।
विज्ञापन


अधिकतर घरों के बाहर जेनरेटर
रामपुरबाग में अतिक्रमण का आलम यह है कि लोगाें ने अपने घरों के बाहर या तो सुंदर चबूतरा बना रखा है या फिर जेनरेटर सेट लगा रहे हैं। जेनरेटर को लोहे की जाल से सुरक्षित किया गया है। दुकानदारों ने भी निर्धारित जगह के आगे स्टाल और टिन शेड लगाए हैं। अवैध पार्किंग भी सबसे अधिक इसी इलाके में है।

इनके कब्जे हटाए गए
डॉ. एसआर चंद्रा, बरेली एमआरआई, सम्राट प्लाजा, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, पंचशील हास्टल, डॉ. रमाकांत डंडरियाल, सुपर लेजर स्किन क्लीनिक, डीएन श्रीवास्तव, डॉ. सुमित टंडन, वुडरो स्कूल, धर्मवीर राघव भवन, महाऋ षि अग्रसेन विद्यालय, डॉ. अतुल कुमार वर्मा, डॉ. केएल गुप्ता, भक्त स्वामी, आयुष मेडिकल, कीर्ति कुंज भवन, पंतजलि स्टैंड बोर्ड, डॉ. गोपाल दत्त, वन रुफ बिजनेस प्वाइंट, प्रोविजन स्टोर, चित्रांश प्रोविजन स्टोर, अग्रसेन प्रोविजन स्टोर, डेंटल क्लीनिक, फिजिक्स प्वाइंट, मेडिकल, कमलेश प्रधान।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें