Rampur-Bareilly MLC elections postponed, now nominations will be held in March
बरेली। रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम रविवार को संशोधित कर दिया गया है। चुनाव आयोग से जारी कार्यक्रम के अनुसार अब एमएलसी चुनाव की अधिसूचना 15 मार्च को जारी होगी। नामांकन पत्र 19 मार्च तक जमा होंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला की ओर से चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च नामांकन करने की अंतिम तिथि है। नामांकन प्रपत्र की जांच 21 मार्च को होगी। 23 मार्च को नाम वापसी और नौ अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 12 अप्रैल को होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 16 अप्रैल तक पूरी की जानी अनिवार्य है।
इधर, बीते दो दिन यानी चार और पांच फरवरी को नामांकन पत्र जमा करने और प्राप्त करने वालों को भी संशोधित तिथि पर नामांकन पत्र जमा करने होंगे। बता दें कि इससे पूर्व जारी कार्यक्रम के तहत चार से 11 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा होने थे। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 16 फरवरी को नाम वापसी, तीन मार्च को मतदान और 12 मार्च को मतगणना की तिथि निर्धारित थी। ब्यूरो