फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संपत्तिकर जमा करने में रामपुर बाग आगे, फरीदापुर चौधरी सबसे पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 1.80 लाख करदाता, अब तक 45 हजार ने जमा किया टैक्स
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम का संपत्तिकर जमा करने में इस साल की पहली छमाही में रामपुर बाग वार्ड सबसे आगे रहा। फरीदापुर चौधरी सबसे पीछे है। अब बड़े बकायेदारों को सूचीबद्ध करके वसूली में सख्ती के साथ वार्डवार शिविर लगाकर वसूली की तैयारी है।
नगर निगम में 80 वार्ड हैं। 1.80 हजार भवन स्वामी करदाता हैं। अब तक 45 हजार लोगों ने ही टैक्स जमा किया है। समीक्षा में सबसे कम वसूली वाले 10 और सबसे अधिक वसूली वाले 10 वार्ड लिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक, रामपुर बाग के 1358 लोगों ने 3.93 करोड़ जमा करके पहला स्थान पाया है। फरीदापुर चौधरी के 71 लोगों ने टैक्स जमा किया। मात्र 10.23 लाख रुपये का टैक्स जमा करके फरीदापुर चौधरी सबसे पीछे रहा। टाॅप टेन वार्डों में गांधी उद्यान दूसरे, मॉडल टाउन तीसरे, छोटी विहार चौथे, बड़ी विहार पांचवें, नौमहला छठे, जनकपुरी सातवें, आवास विकास आठवें, हरुनगला नवें, सुरेश शर्मा नगर 10वें स्थान पर रहा है।
सबसे कम वसूली वाले 10 वार्डो में फरीदापुर चौधरी के बाद क्रमश: सरनिया, परतापुर चौधरी, नगरिया परीक्षित, रबड़ी टोला, कंजादासपुर, घेरशेख मिठ्ठू, मलूकपुर, शांतिविहार और बेनीपुर चौधरी वार्ड हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
51.22 करोड़ टैक्स जमा हुआ
91.66 करोड़ है वार्षिक लक्ष्य


वार्डवार शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करेंगे ताकि वे समय पर टैक्स अदा करें। अगर कहीं किसी करदाता की समस्या है तो उसे भी सुलझाया जाएगा। -राजवीर सिंह, कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें