फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नगर परियोजना: दस जून से शुरू होगी प्लॉटों की बिक्री

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

23 हजार प्रति वर्ग मीटर होगा रेट, 25 जून तक करा सकेंगे पंजीकरण

बरेली। रामगंगा नगर परियोजना में गंगा और नर्मदा टाउनशिप बसाने की भी तैयारी शुरू हो गई है। दस जून से प्लॉट की बिक्री शुरू की जाएगी और 25 जून तक शहर के लोग पंजीकरण करा सकेंगे। 23 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से प्लॉट की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन

बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि गंगा और नर्मदा के प्लाट दस जून से बिकने शुरू होंगे। बताया कि पहले चरण में गंगा और नर्मदा टाउनशिप बनाई जानी है। इन दोनों कालोनियों में प्लॉट लेने के इच्छुक लोग 25 जून तक पंजीकरण करा सकेंगे। यहां 80 से लेकर 250 वर्ग मीटर के करीब पांच सौ प्लॉट तैयार किए जाएंगे। बीडीए ने प्लाट के रेट 23 हजार रुपये वर्ग मीटर तय किए हैं। रजिस्ट्रेशन आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह से किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि गंगा कालोनी के सामने करीब 38 हजार वर्ग मीटर का पार्क है। अन्य दोनों टाउनशिप के अंदर कई पार्क हैं। इसके साथ ही टाउनशिप में सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी की सुविधा होगी। सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात होंगे। चौड़ी सड़कें और पानी, बिजली, सीवर समेत अन्य लाइनें भूमिगत कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें