फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण कॉन्क्लेव: जन-जन के राम... सबके राम, सबमें राम, कलाकारों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल

Sun, 05 Mar 2023 11:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जिला प्रशासन के सहयोग से पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा आईएमए प्रेक्षागृह में रामायण कॉन्क्लेव आयोजित हुआ। ‘जन-जन के राम’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन हुआ। 
विज्ञापन
कलाकारों ने किया रामलीला का मंचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रभु श्री राम के आदर्श को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन के सहयोग से पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा आईएमए प्रेक्षागृह में रामायण कॉन्क्लेव आयोजित हुआ। ‘जन-जन के राम’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में श्री राम के जीवन और रामायण के विविध प्रसंगों को रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, प्रवचन, व्याख्यान, गायन, नृत्य, नाट्य प्रस्तुति, लोक गायन, विचार गोष्ठी से दर्शाया गया।

विज्ञापन


रामायण कॉन्क्लेव का संयोजन अयोध्या शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग ने किया। सांसद संतोष गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हम सबके हृदय में प्रभु श्री राम का वास है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी विचार साझा किए। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने रामायण कॉन्क्लेव के जरिये सांस्कृतिक विरासत को संजोने की बात कही। राम नाम की महिमा पर विद्वानों के विचार को साझा किया। 


 

रामायण के प्रसंगों का हुआ मंचन - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं 

इससे पहले उत्कर्ष ललित कला अकादमी और डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर के संयोजन में जूनियर व सीनियर वर्ग में चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने आईएमए परिवर को श्री राममय कर दिया। बरेली की नव ज्योति नाट्य संस्था, लखनऊ की संस्कृति एवं कला केंद्र, प्रयागरज के पंडित विजय चंद्र, बरेली के रंग विनायक रंग मंडल, अनुश्रुति संगीत महाविद्यालय, लखनऊ की अंशिका त्यागी, मंगेशलता ने विशेष प्रस्तुतियां दीं। आजमगढ़ के अभिषेक पंडित की नाट्य प्रस्तुति खूब सराही गई।

श्री राम और भरत मिलाप पर विचार गोष्ठी ‘राम कथा में भ्रातृ प्रेम’ विषय विचार गोष्ठी पर डॉ. पूर्णिमा अनिल, डॉ. सुनील मानव, डॉ. कविता अरोरा ने अपने विचार साझा किए। मंच पर हनुमान जी द्वारा प्रभु श्री राम का गुणगान की नृत्य प्रस्तुति, रामकथा पर व्याख्यान, भगवान राम स्तुति, शास्त्रीय संगीत और मंगलध्वनि, अवधी लोक गीत, धनुष यज्ञ प्रसंग, श्री राम आधारित नृत्य संरचना, शिव धनुष प्रसंग पर नाट्य प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेता

रंगोली में सरस्वती विद्या मंदिर की सौम्या प्रथम, जयनारायण कॉलेज के मयंक चौधरी दूसरे, कांति कपूर की कीर्ति तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला जूनियर वर्ग में हार्टमन स्कूल के निपुण सिंह प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल के अनंत कुमार दूसरे और सोहना अख्तर तीसरे स्थान पर, सीनियर वर्ग में जयनारायण कॉलेज के सूर्यांश सिंह प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल की खुशी मेहर दूसरे, जयनारायण के वैभव सागर तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं समेेत सांत्वना पुरस्कार में दर्ज प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें