फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार फिर बनने पर अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिरः दंडी स्वामी आत्मानंद सरस्वती

Mon, 20 May 2019 08:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भाजपा के संकल्प पत्र में राममंदिर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

श्रीरामजन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या के उपाध्यक्ष दंडी स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने कहा है कि केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू जागरण परिषद के अध्यक्ष श्री चौमुखनाथ परमधाम लखरानी पथरिया जिला दमोह मध्य प्रदेश के संत दंडी स्वामी ने भाजपा नेता अवधेश मिश्र के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के साथ ही जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए का हटना भी सुनिश्चित है। इनके हटने के बाद जिन हिंदुओं का कश्मीर से पलायन हुआ है, उन्हें फिर से बसाने की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें