फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के दर्शन कराएंगी आस्था स्पेशल आठ ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समयसारिणी

Sun, 21 Jan 2024 08:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान होगी। रेलवे आस्था स्पेशल आठ ट्रेनों का संचालन करेगा। ये ट्रेनें राजस्थान से चलेंगी। बरेली होते हुए अयोध्या पहुंचेंगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला के दर्शन कराने के लिए रेलवे ने आठ आस्था स्पेशल ट्रेनों की समयसारिणी जारी कर दी है। यह ट्रेनें जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और भगत की कोठी से बरेली होते हुए अयोध्या धाम के लिए चलाई जाएंगी। 27 जनवरी से 29 फरवरी तक अप-डाउन अलग-अलग तारीखों में आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


आस्था स्पेशल ट्रेन 27 जनवरी को 04817 भगत की कोठी-अयोध्या धाम दोपहर 12:15 बजे भगत की कोठी से चलेगी। 28 जनवरी को सुबह 6:45 बजे बरेली आएगी और दोपहर 2:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। यह ट्रेन वापसी में 29 जनवरी को अयोध्या से रात 11 बजे चलकर 30 जनवरी को तड़के 5:38 बजे बरेली आएगी। 

04819 जोधपुर-अयोध्या धाम-जोधपुर आस्था स्पेशल 29 जनवरी, 12 फरवरी और 26 फरवरी को रात 10 बजे जोधपुर से चलने के बाद अगले दिन रात 9:17 बजे बरेली आएगी और तड़के 5:05 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन एक, 15 और 29 फरवरी को अयोध्या से शाम 5:40 बजे चलने के बाद रात 12:50 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात 10:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 फरवरी को चलेगी ये ट्रेन 
जैसलमेर-अयोध्या धाम-जैसलमेर 04823 आस्था एक्सप्रेस तीन और 17 फरवरी को शाम 4:30 बजे जैसलमेर से चलकर अगले दिन रात 9:17 बजे बरेली आएगी और तड़के 5:50 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन छह और 20 फरवरी को शाम 5:40 बजे अयोध्या से चलने के बाद रात 12:50 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 4:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। 

बाड़मेर-अयोध्या धाम-बाड़मेर 04821 आस्था एक्सप्रेस पांच और 19 फरवरी को शाम 5:45 बजे बाड़मेर से चलने के बाद अगले दिन रात 9:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 5:05 बजे अयोध्या पहुचेगी। वापसी में यह ट्रेन 8, 22 फरवरी की शाम 5:40 बजे अयोध्या से चलकर रात 12:50 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 3:30 बजे बाड़मेर
पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें