फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी पत्नी घर नहीं आती...': रात में हुआ झगड़ा, सुबह कमरे में मिली पति की लाश; मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट

Sun, 21 Jan 2024 07:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पत्नी से विवाद होने पर कत्था फैक्टरी के कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक ने पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें पत्नी समेत चार लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना सुभाष नगर क्षेत्र के बीडीए कॉलोनी निवासी विनयदीप उर्फ अंशु (31) कत्था फैक्टरी में कर्मचारी थे। उनके भाई विशाल ने बताया कि दस साल पहले उनकी शादी करमपुर चौधरी गांव में हुई थी। भाई का आरोप है कि भाभी नौ महीने से अपने मायके में रह रही थीं। भाई से उनके ससुरालवालों ने करीब 50 हजार रुपये उधार लिए थे। भाभी और उनके घरवाले रुपये भी वापस नहीं कर रहे थे। पत्नी आए दिन भाई से विवाद करती रहती थी। भाई ने भाभी को बुलाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह घर नहीं आई। 

विज्ञापन

रुपये मांगने पर ससुरालवालों ने पीटा था 
विशाल के मुताबिक पिछले दिनों विनयदीप रुपये मांगने ससुराल गए तो उन्हें बुरी तरह पीटा गया। बताते हैं कि शुक्रवार रात विनयदीप ने पत्नी से फोन पर बात की। जोर-जोर से बातें करने पर लगा कि विनयदीप का झगड़ा हो रहा है। बाद में पता लगा कि विनयदीप ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया है। 

आत्महत्या करने से पहले विनयदीप ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें पत्नी को और ससुराल पक्ष के लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। विशाल ने तहरीर के साथ ही सुसाइड नोट भी पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर क्राइम राजबली सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें