फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम की आरती उतारेंगे मो. असलम

Thu, 05 Mar 2015 01:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बने पार्षद मोहम्मद असलम इस बार भी अपने साथियों के साथ होली के दिन निकलने वाली राम बारात का फूल मालाओं से स्वागत करेंगे। इसके बाद वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, सीता और लक्ष्मण की आरती भी उतारेंगे।
विज्ञापन

पार्षद मोहम्मद असलम अपने साथियों के साथ हर साल बमनपुरी से निकलने वाली राम बारात का फूल मालाओं से स्वागत करते चले आ रहे हैं। लाल मस्जिद के निकट मटकी चौकी पर मुस्लिम समुदाय के लोग इस बार भी राम बारात का स्वागत करने की तैयारी में है। बारात के स्वागत सत्कार के साथ ही पार्षद असलम, मो. लतीफ, मो. साबिर, मो. राशिद, मो. मोफीन, अतीक, अफसान, तौसीफ और रफीक आदि ने बृहस्पतिवार को मटकी चौकी पर श्री राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न की झांकियों की आरती उतारने की भी तैयारी की है। वह 2005 से राम बारात का स्वागत सत्कार कर भाईचारे की मिसाल पेश करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें