फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफको के खिलाफ किसान आंदोलन को राकेश टिकैत का समर्थन

विज्ञापन
आंवला-भमोरा मार्ग पर धरने पर बैठे किसान।
विज्ञापन
एक जनवरी को धरनास्थल पर हुंकार भरेंगे बरेली, मुरादाबाद मंडल के किसान
विज्ञापन

राकेश टिकैत के भी अन्य किसानों नेताओं के साथ धरने में शामिल होने की संभावना
इफको आंवला। इफको प्रबंधन के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने समर्थन दिया है। यहां धरने पर बैठे भाकियू के महासचिव शिशुपाल सिंह ने बताया कि उनकी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह से बात हुई थी। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि वह इस मुद्दे पर राकेश टिकैत से बात कर चुके हैं। टिकैत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही धरनास्थल पर पहुंचेंगे।
शिशुपाल सिंह ने बताया कि एक जनवरी को धरनास्थल पर बरेली और मुरादाबाद मंडल के किसान जुटेंगे। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। एक जनवरी को धरनास्थल पर पंचायत के बाद आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान मुरारीलाल यादव, ओमपाल, सूरज पाल, धर्मपाल, जानकी प्रसाद, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने कराया बिजली, पानी और अलाव का इंतजाम
भू-दाताओं को नौकरी देने के साथ ही जल दोहन के खिलाफ करीब दो हफ्ते से ज्यादा समय से किसानों का धरना चल रहा है। किसान भीषण ठंड में बिना बिजली, पानी और अलाव के बैठे हैं। काफी समय से वे प्रशासन से धरनास्थल पर बिजली, पानी और अलाव की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों किसानों से बात करने पहुंचे एसडीएम ने ये सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। सोमवार को तहसील प्रशासन ने धरनास्थल पर पास के ही पेट्रोल पंप से बिजली की व्यवस्था करा दी। साथ ही नगर पालिका से पानी का टैंकर भिजवा दिया। इफको प्रबंधन की ओर से धरनास्थल पर अलाव के लिए लकड़ी डलवा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें