फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपाल बोले-मैं फिल्मों में ही ठीक

Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Rajpal said-I fine films - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
अभिनेता राजपाल यादव ने बुधवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि वह सर्व संभाव पार्टी से प्रदेश में नई राजनीति का आगाज करना चाहते हैं। उनकी राजनीति विवाद की नहीं, बल्कि संवाद की होगी। उन्हाेंने कहा कि उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव और छोटे भाई राजेश यादव पार्टी में अहम भूमिका निभाएंगे, वे केवल इसके प्रचारक हैं। 
विज्ञापन

विंडरमेयर में पत्रकाराें से मुलाकात कर उन्हाेंने कहा कि मैं नुक्कड़ नाटकों से फिल्म तक पहुंचा हूं। प्रदेश में कोई भी पार्टी विकास नहीं, केवल लोगाें में आपसी मनमुटाव पैदा कर रही है, युवाआें के साथ मजाक कर रही है। इसलिए यूपी के विधानसभा चुनाव में सभी सीटाें पर उनकी पार्टी प्रत्याशी खड़ा करेगी। लोगाें को विकास का असली मतलब भी बताएगी। उन्हाेंने कहा कि बरेली में ऐसे प्रत्याशी खड़ा करेंगे जिस पर सभी को गर्व महसूस होगा। बोले, वे सिर्फ फिल्माें में व्यस्त रहना चाहते हैं, इसलिए साल में चार फिल्में उनकी जरूर आएंगी। अगर पार्टी चुनाव में आगे रही तो मुख्यमंत्री उनके भाई श्रीपाल यादव हाेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें