फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली गोलीकांड: गिरोह की फाइल बनते ही भूमिगत हुआ भूमाफिया राजीव राना, आदित्य गुट पर भी कार्रवाई की तैयारी

Wed, 13 Nov 2024 11:43 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना के गिरोह को 33 सदस्यों के साथ पंजीकृत किया है। इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
भूमाफिया राजीव राना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना का भूमाफिया गिरोह पंजीकृत होते ही राजीव और उसके गुर्गे भूमिगत हो गए हैं। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद राजीव और उसके पारिवारिक सदस्यों के साथ उसके कई गुर्गे भी जेल से बाहर आ गए थे। जेल से बाहर आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। 

विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव राना गिरोह को 33 सदस्यों के साथ पंजीकृत किया है। गैंग पंजीकृत होने की भनक राजीव राना को पहले से थी। राजीव समेत उसके भाई, बेटे और गुर्गे फरार हो गए हैं। राजीव गैंग के कई सदस्य पहले से जेल में हैं। पुलिस पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के आरोपियों पर एक बार फिर से शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास निकाल रही है। जिन आरोपियों पर अधिक मुकदमे होंगे, न्यायालय में उनकी जमानत के विरोध के लिए भी पुलिस पैरवी करेगी।  

UP: बरेली गोलीकांड का मुख्य आरोपी राजीव राना भूमाफिया घोषित, गिरोह में 33 सदस्य; एसएसपी ने की ये कार्रवाई
विज्ञापन


विवादित भूखंड का पुलिस कर सकती है जब्तीकरण 
पीलीभीत बाइपास पर जिस बेशकीमती प्लॉट को लेकर 22 जून को गोलीकांड हुआ था, उस प्लॉट को लेकर भविष्य में विवाद की गुंजाइश खत्म करने के लिए पुलिस उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त करने की कार्रवाई कर सकती है। पुलिस राजीव राना गिरोह को पंजीकृत कर संपत्ति की जांच में जुट गई है। 

अब आदित्य गुट को पंजीकृत करने की तैयारी है। इसके बाद पुलिस प्रशासन गैंगस्टर की कार्रवाई कर विवादित प्लॉट को जब्त कर सकता है। प्लॉट के अलावा भी दोनों गुटों के लोगों की अवैध व बेनामी कमाई से बनाई संपत्तियों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

राजीव के भूमाफिया गैंग में ये सदस्य हुए पंजीकृत
सजंय राना, रोहित, ओमकार राठौर, शिवओम कुमार, विशाल, अर्जुन कश्यप, शैलेश प्रताप, अनिल उर्फ सनी, संजीव, रविंद्र यादव, मुनाजिर, मनोज कटियार, नमन गोस्वामी, हर्ष शर्मा, सनोज, पंकज गुप्ता, संदेश, हरिओम, राधेश्याम, आशीष, राजन, दिनेश, सुभाष लोधी, धनुष यादव, मोहम्मद हुसैन उर्फ गोला, संजू उर्फ संजय, गौरीशंकर राना, अलीम कालिया, रवि वाल्मीकि, ललित सक्सेना और कृष्णपाल उर्फ केपी यादव। इनमें केपी व ललित हिस्ट्रीशीटर हैं। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि गिरोह के सदस्यों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। भूमि विवाद संबंधी मामलों में भविष्य में इन सदस्यों की संलिप्तता देखकर कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर व संपत्ति चिह्नीकरण की कार्रवाई भी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें