तमाम कोशिशों के बाद एसी ठीक नहीं हुआ तो यार्ड से दूसरा कोच मंगाकर लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान ट्रेन के कोचों को अलग करना पड़ा तो डेढ़ घंटे तक सभी कोचों में एसी ने काम करना बंद कर दिया। इससे कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया। दाे घंटे तक यह हंगामा और नया कोच लगाने का काम किया जाता रहा। रात 7:30 बजे के बाद ट्रेन को एक एसी अतिरिक्त कोच लगाकर लखनऊ की ओर रवाना किया गया।
श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के बदलने पड़े प्लेटफॉर्म
राजधानी एक्सप्रेस का प्लेटफार्म नंबर एक पर ठहराव निर्धारित है। शनिवार को दो घंटे तक ज्यादा समय तक राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी रही। इस कारण इसके पीछे आने वाली 12326 गुरुमुखी सुपरफास्ट, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस के प्लेटफाॅर्म बदलने पड़े। इन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ठहराव दिया जाता है। यहां राजधानी एक्सप्रेस के खड़े होने के कारण इन ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ठहराव दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।